Follow us

अब यूपी के चुनाव प्रचार में उतरेंगे राहुल-प्रियंका, अमेठी-रायबरेली पर भी जल्द खत्म होगा सस्पेंस

राहुल

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में चुनावी ताल ठोंकने जा रहे हैं। वे आज 20 अप्रैल को अमरोहा में एक चुनावी रैली करेंगे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, ये दोनों प्रमुख नेता दूसरे चरण के चुनाव के दौरान प्रदेश में कई जनसभाएं और रोड शो भी करेंगे।

दरअसल, राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। यही वजह है कि अभी तक उन्होंने अपना पूरा ध्यान उधर ही केंद्रित कर रखा था। यही वजह है उन्होंने यूपी में पहले चरण के चुनाव में एक भी जनसभा नहीं की। हालांकि, पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने गाजियाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसी दिन प्रियंका गांधी ने भी सहारनपुर में रोड शो किया था।

पार्टी नेताओं का कहना है कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की कई जनसभाएं प्रस्तावित थीं लेकिन दक्षिण में व्यस्त कार्यक्रम के चलते वे यहां जनसभा नहीं कर सकें, लेकिन अब से उनकी योजना राज्य में नियमित रैलियां और जनसभाएं करने की है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अमरोहा के बाद झांसी में भी राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त सभा प्रस्तावित है। ये दोनों नेता कई जगहों पर साथ में रोड शो भी करेंगे। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग भी जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनसभा करने वाले हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी गाजियाबाद और फतेहपुर सीकरी में जनसभा करेंगी। हालांकि अभी इसकी तारीख नहीं तय हुई है। इनके अलावा अमरोहा में ही दीपेंद्र हुड्डा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में कन्हैया कुमार, उदितराज आदि नेताओं के कार्यक्रम जल्द ही फाइनल होंगे। दूसरे चरण में कई वरिष्ठ नेताओं व दूसरे प्रदेश के नेताओं की सभाएं होंगी।

कांग्रेस और गांधी परिवार से जुड़ी प्रमुख सीटों अमेठी और रायबरली पर चल रहा प्रत्याशियों का संशय भी जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी के जिम्मेदारों की मानें तो अगले सप्ताह यहां टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी। पूरी उम्मीद है कि गांधी परिवार से ही कोई यहां से मैदान में उतरेगा। अगर गांधी परिवार का कोई सदस्य यहां से चुनाव लड़ता है तो कांग्रेस अपना सारा जोर यूपी पर केंद्रित करेगी। इसका असर इन दोनों सीटों के साथ-साथ अन्य सीटों पर भी पड़ेगा।

बता दें कि भाजपा ने अपनी पहली सूची में ही एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित किया है लेकिन रायबरेली को लेकर वह वेट एण्ड वॉच की स्थिति में है। बसपा ने भी अभी तक अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, इन सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 26 अप्रैल से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें-अमेठी में कांग्रेस को झटका, राहुल के इस करीबी ने छोड़ा पार्टी का साथ, थामा बीजेपी का हाथ

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने पर कहा, पार्टी जो तय करेगी वही करूंगा

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS