प्रयागराज। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। इस बार हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50%, अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं फतेहपुर की दीपिका सोनकर 98.33% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि नव्या सिंह और स्वाति सिंह सीतापुर 98% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं इंटरमीडिएट में शुभम के सिर पर टॉपर का सेहरा बंधा है। सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80% फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं बागपत के विशु चौधरी और अमरोहा की काजल सिंह ने 97.60% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बता दें कि वर्ष 2023 की तुलना में इस बार इंटर के कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 190173 की कमी हुई है। हाईस्कूल की टॉपर प्राची निगम के पिता चन्द्रप्रकाश निगम भाजपा नेता हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में ही सीतापुर के स्टूडेंट टॉपर बने हैं। हाईस्कूल में टॉप करने वाली प्राची के 600 में से 591 नंबर आए हैं ,जो 98.50 प्रतिशत है। वहीं इंटर में शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
इसे भी पढ़ें-आज दो बजे तक आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं छात्र
इसे भी पढ़ें- सावधान: यूपी बोर्ड के बच्चों को शिकार बना रहे साइबर ठग, दे रहे पास कराने का झांसा