Follow us

शादी समारोह में शामिल होने गए संजय निषाद पर हमला, प्रधान समेत 8 पर केस दर्ज, 4 गिरफ्तार

SANJAY NISHAD

संत कबीर नगर। रविवार की रात मगहर के मोहम्मदपुर कठार में एक शादी समारोह में शामिल होने गए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व उनके समर्थकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में संजय निषाद चोटिल हो गए हैं। इस संबंध में मंत्री के पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत सात नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रविवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां कुछ लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमले के बीच से जैसे-तैसे बचाकर उनके समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उनका इलाज हुआ। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठ गए थे।

इसे भी पढ़ें-अखिलेश यादव से मिले योगी के मंत्री, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर, बढ़ी हलचल

इसे भी पढ़ें-बीजेपी के लिए चुनौती बन रहे सहयोगी दल, सीटों पर दावेदारी से पार्टी में मची खलबली

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS