Follow us

BSP ने फिर जताया सोशल इंजीनियरिंग पर भरोसा, ब्राह्मण और क्षत्रिय को साधने की कर रहीं कोशिश

BSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार लगातार गिरता जा रहा है, जो उसके लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। 2019 का गठबंधन छोड़ दें तो 2012 से बसपा की सीटों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। लंबे समय से इस परेशानी से निकलने की कोशिश में जुटी बसपा ने इस बार यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने काडर के लोगों के अलावा अन्य लोगों से भी जुड़ने का मन बनाया है। इसके लिए पिछले तकरीबन 1 साल से बसपा के नेता गांव गांव जाकर काडर कैंप लगा रहे हैं। अब वहां से आई रिपोर्ट के आधार पर ही कई सीटों पर काडर के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। बसपा ने जिन सीटों पर काडर के लोगों को टिकट दिया है, उसमें आजमगढ़ सीट से भीम राजभर, बुलंदशहर सीट से गिरीश चंद्र जाटव, कौशांबी सीट से शुभ नारायण, जालौन सीट से सुरेश चंद्र गौतम, रॉबर्ट्सगंज सीट से धनेश्वर गौतम, लालगंज सीट से डॉक्टर इंदु चौधरी, फूलपुर सीट से जगन्नाथ पाल और हरदोई सुरक्षित सीट से भीमराव अंबेडकर शामिल हैं।

पुराने फार्मूले पर काम कर रही बसपा

इस चुनाव में जीत की जद्दोजहद में जुटी बसपा एक बार फिर से अपने पुराने फार्मूले पर काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि 2007 में बसपा फुल मेजॉरिटी के साथ उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई थी। उस वक्त उसने काडर के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग पर भरोसा जताया था लेकिन इसके बाद से अलग-अलग समय पर बसपा द्वारा बाहरी लोगों को बढ़ावा देने के चलते उसका काडर कमजोर होने लगा, नतीजा ये हुआ कि धीरे-धीरे उसके जनाधार में गिरावट आने लगी।

कई सीटों पर उतारे मुस्लिम प्रत्याशी

अब एक बार फिर से 2024 के चुनाव में बसपा ने कांशीराम की तर्ज पर काडर को बढ़ावा देने का मन बनाया है।
इसी के चलते गांव-गांव काडर कैंप लगाए गए और जब लोकसभा चुनाव में टिकटों का बंटवारा हुआ तो काडर के लोगों को पूछा गया कि कितने लोग चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। उसी के आधार पर टिकट बांटा गया।
वहीं इस बार बहुजन समाज पार्टी ने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर खूब काम किया है। पार्टी ने ब्राह्मण समाज से लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों को भी बड़ी संख्या में मैदान में उतारा है। वहीं मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।

इसे भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: देवरिया सीट पर गरमाया सियासी पारा, बसपा पर टिकी हैं सबकी निगाहें

इसे भी पढ़ें-Election 2024: आगरा में बसपा को मिली मजबूती, इस बड़े किसान संगठन ने किया समर्थन देने का ऐलान

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS