Follow us

अभिषेक बनर्जी के घर की रेकी करने वाला गिरफ्तार, 26/11 के हमले से भी था कनेक्शन

Abhishek Banerjee'

पश्चिम बंगाल। कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर रेकी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। राजाराम रेगे नाम के इस शख्स को पुलिस ने मुंबई के माहिम इलाके से गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस का कहना है कि राजाराम आतंकी है और उसका कनेक्शन मुंबई हमलों के हैंडलर डेविड हेडली से भी रहा है। पुलिस का दावा है कि राजाराम कोलकाता में मुंबई के 26/11 जैसे हमले की योजना बना रहा था। बता दें कि कोलकाता पुलिस ने राजाराम को ऐसे वक्त पर अरेस्ट किया जब एक दिन पहले ही ममता बनर्जी ने अपनी और अपने भतीजे की हत्या की आशंका जताई थी।

कोलकाता पुलिस के एडिशनल सीपी 1 मुरलीधर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पर रेकी के मामले में कोलकाता पुलिस ने राजाराम रेगे को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि 2011 के मुंबई हमले से पहले राजाराम और डेविड हेडली की आपस में मुलाकत हुई थी। पुलिस का कहना है कि हमलावर हेडली ने 26 नवंबर के मुंबई हमले के मुकदमे में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में शिकागो की एक अदालत में बताया था कि वह मध्य मुंबई के दादर स्थित शिव सेना भवन गया था और वहां राजाराम रेगे से मिला था।

एडिशनल सीपी ने बताया कि राजाराम को कोलकाता में देखा गया था। उसने साउथ कलकत्ता में एक होटल बुक किया था। उसके पास अभिषेक बनर्जी और उनके पीए के नंबर भी थे। पुलिस का कहना है कि कोलकाता में भी 26 नवंबर जैसे हमले की योजना थी। आरोपी ने अभिषेक बनर्जी के घर की रेकी भी की थी। प्रारंभिक जांच से पता चला कि राजाराम रेगे ने कोलकाता में कुछ और भी लोगों से मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें-केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू नहीं करने देती ममता सरकार: पीएम योगी

इसे भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव पर क्या असर डालेगा राहुल का संघर्ष और I.N.D.I.A. में फूट?

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS