Follow us

हेल्थ टिप्स: हड्डियों को मजबूत बनाता है मखाना, इन तरीकों से कर सकते हैं सेवन

Makhana

लोग अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग बाहर से पाउडर लेकर दूध में मिलाकर पीते हैं तो कुछ लोग कैल्शियम युक्त दवाइयों का भी सेवन करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा दवा लेने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसा बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप अपनी हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं।

मखाने के फायदे

सूखे मेवे खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन्हीं में से एक है मखाना। मखाना कमल के बीज से बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। मखाना के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। दरअसल, मखाना कैल्शियम का बहुत अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसमें मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, फास्फोरस और विटामिन के भी मखाना में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये भी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है।

इसे ऐसे इस्तेमाल करें

मखाने का सेवन आप अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। जैसे कि आप इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इसके अलावा आप मखाने का सेवन दूध में पकाकर भी कर सकते हैं। मखाने से आप भुजिया भी बना सकते हैं।

मखाने की खीर

वैकल्पिक तौर पर आप मखाने का पाउडर बनाकर दही या दूध के साथ भी खा सकते हैं। मखाने को आप शाम के समय स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। साथ ही मखाने को सलाद के साथ मिलाकर भी खाया जाता है। आप चाहें तो मखाने की खीर बनाकर खा सकते हैं। शरीर को प्रतिदिन 10-12 मखाने की जरूरत होती है।

मखाने का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। गर्भवती महिलाओं को मखाने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। मखाने का सेवन करके लोग आसानी से अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं,लेकिन अगर कुछ लोगों पर इसका कोई असर नहीं होता है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें-अगर आपको भी है Low Blood Pressure की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: फल भी पहुंचा सकते हैं नुकसान, जान लें खाने का सही तरीका

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS