Follow us

IPL 2024: मुश्किल में मुंबई इंडियंस, एक हार भी कर सकती है टूर्नामेंट से बाहर

Mumbai Indians

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीन हार झेल चुकी मुंबई इंडियंस के लिए एक भी हार प्लेऑफ में उसकी राह मुश्किल कर सकती है। ऋषभ पंत की शानदार फॉर्म और अच्छी कप्तानी की बदौलत यह टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। आईपीएल में फॉर्म की तलाश में जुटी मुंबई इंडियंस शनिवार को जब खेलेगी तो उसका इरादा जीत हासिल करने का होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट के कुछ हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन किया। कई मैचों में उसने प्रभावशाली जीत दर्ज की, लेकिन कई में उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अपने पिछले चार मैचों में से तीन मैच जीत कर उसने अंक तालिका में छठे स्थान पर जगह बना ली है। मुंबई के खिलाफ जीत प्लेऑफ में जगह की गारंटी देगी। वहीं एक हार भी मुंबई के लिए महंगी साबित हो सकती है, जो फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

दिल्ली के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात कप्तान ऋषभ पंत के फॉर्म है, उनके हर खेल के साथ सुधार हो रहा है। विकेट के मामले में उनका प्रदर्शन बेहतरीन है और वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अजेय पारी खेली और जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें-IPL 2024: CSK को झटका, चोट के कारण ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

इसे भी पढ़ें-IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हुई इस दिग्गज की एंट्री

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS