Follow us

लड़की ने शादी से किया इंकार, तो लड़के ने गर्म लोहे से प्रेमिका के गाल पर लिख दिया अपना नाम

lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के एक गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर अत्याचार किया है। दरअसल, लड़की ने उससे शादी से इनकार कर दिया जिससे नाराज होकर सिरफिरे शख्स ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर महिला के गाल पर गर्म लोहे से अपना नाम लिख दिया।युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है। लड़के की पहचान अमन के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। ऐसे में लड़के ने लड़की से शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर लड़के को गुस्सा आ गया और उसने अपने परिवार के साथ मिलकर गर्म सरिया से उसके गाल पर अपना नाम लिख दिया।

इस मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। लड़की का दावा है कि एक लड़के ने गर्म रॉड से उसके गाल पर उसका नाम लिख दिया। इस शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जांच जारी है। सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-लखीमपुर हिंसा: SC ने आशीष मिश्रा को मिली अंतरिम जमानत आगे बढ़ाई

इसे भी पढ़ें-पिता ने की बेटे की निर्मम हत्या, खेत में जलाया शव, तालाब में फेंकी हड्डियां

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS