Follow us

चेहरे पर निखार लाती है दही, बस जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

CURD

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही की मदद से आप चेहरे से मृत त्वचा कोशिकाओं को आसानी से हटा सकते हैं। इसके अलावा, दही के इस्तेमाल से त्वचा की जलन और मुंहासों को भी कम किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं दही का सीधा इस्तेमाल करना चेहरे के लिए सही होता है या नहीं। आइये जानते हैं चेहरे पर दही का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं।

दही का इस्तेमाल

आप दही को सीधे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं लेकिन संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका उपयोग करने में परेशानी हो सकती है। दरअसल दही त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है। ये त्वचा में आई सूजन और लालिमा को कम करने में मददगार होता। आप दही का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं। साथ ही इसे लगाने से त्वचा मुलायम हो जाती है और दाग-धब्बे भी गायब हो जाते हैं।

इन बातों का ध्यान रखें

चेहरे पर हमेशा सादा दही ही लगाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ठंडा हो। दही को आप अपने चेहरे पर लगाने के अलावा इसे अपनी गर्दन पर भी मल सकते हैं। हालाँकि इसे हमेशा पतला करके लगाना चाहिए। यदि दही की मोटी परत लगाएंगे तो इससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 15 मिनट से अधिक समय तक दही नहीं लगाना चाहिए। 15 मिनट बाद आप इसे ठंडे पानी से धो सकते हैं। दही लगाने के बाद आप मॉइश्चराइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलर्जी हो सकती है

त्वचा पर दही का उपयोग करने से कुछ लोगों में एलर्जी या जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल दही में बैक्टीरिया होते हैं जो मुंहासे पैदा कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो दही का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट कर लें और एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें-गर्मी में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या

इसे भी पढ़ें-अगर शरीर में दिखे ये लक्षण तो संभल जाइये, हो सकती है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS