Follow us

Health Tips: इन फलों को खाने के बाद न पिएं पानी, वरना पड़ जायेंगे मुश्किल में

fruits

फल फ्रूट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, फल का सेवन शरीर को कोई तरह की बीमारियों से बचाता है। फलों में वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददग़ार होते हैं। हेल्थ एक्सपर्टस भी हमेशा फल खाने की सलाह देते हैं। जैसे- गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा, संतरा का सीजन होता है, लेकिन आपको बता दें किफलों को खाने के भी कुछ नियम होते हैं, जिन्हें अगर न माना जाए तो वह सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिन्हें खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। आइये जानते हैं कौन-कौन से है वह फल जिन्हें खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

सेब

सेब सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालाँकि, अगर आप सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो फाइबर आंतों तक नहीं पहुंच पाएगा और पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करेगा। इससे पेट खराब होना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

तरबूज

गर्मियों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसमें फ्रुक्टोज नामक प्राकृतिक शर्करा होती है। ऐसे में तरबूज खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

खरबूजा

खरबूजे को गर्मियों का फल भी माना जाता है। यह काफी रसदार है। इसमें बहुत सारा पानी होता है। इस कारण इसके सेवन के तुरंत बाद पानी पीने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका पाचन खराब हो सकता है।

केला

केला खाने के फायदे तो सभी जानते हैं। हालाँकि यह फल स्वस्थ वसा और कैल्शियम से भरपूर है, लेकिन केला खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपके रक्त शर्करा के स्तर पर असर पड़ सकता है। यह आपके शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ा सकता है। तो भूलकर भी ऐसा न करें।

जामुन

जामुन एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक फल है। यह फल मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके बीजों के भी स्वास्थ्य लाभ होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी और सर्दी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-वजन घटाना है तो ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन

इसे भी पढ़ें-गर्मी में भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, बढ़ सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS