Follow us

टाटा स्टील के एक सीनियर अधिकारी की चाकुओं से गोद कर हत्या

A senior officer of Tata Steel was stabbed to death

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई है जिसने पुलिस की रातों की नींद उड़ा दी है। यहां टाटा स्टील के एक सीनियर अधिकारी विनय त्यागी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना को शालीमार गार्डन स्थित खेतान पब्लिक स्कूल के पास अंजाम दिया गया। विनय त्यागी टाटा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल बिजनेस हेड थे। वे कंपनी के दिल्ली करेले में पोस्टेड थे। उनका परिवार साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में रहता है। विनय त्यागी का एक महीने पहले कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर हुआ था।

जानकारी के मुताबिक खेतान पब्लिक स्कूल के पास रात करीब तीन बजे गली में विनय त्यागी घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें आनन-फानन में नरेंद्र मोहन अस्पताल में परिवार के लोगों ने भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। विनय त्यागी टाटा स्टील में उच्च पद पर काम कर रहे थे। पुलिस की पड़ताल में अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विनय अक्सर मेट्रो से ही ऑफिस आते-जाते थे।

उन्होंने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपना लोकेशन शेयर किया। वह आम तौर पर रात 10 बजे तक घर वापस लौट जाते थे लेकिन शुक्रवार की रात जब वे 10 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों की चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने विनय त्यागी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान विनय शालीमार गार्डन स्थित खेतान पब्लिक स्कूल के पास गली में घायल अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तत्काल नरेंद्र मोहन अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना की सूचना साहिबाबाद पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-उमेश पाल हत्याकांड में हुई मॉरीशस वाले अंकल की एंट्री, असद ने भेजा था मैसेज, मोबाइल में मिले सबूत

इसे भी पढ़ें- बेटे को हत्या और दुष्कर्म में आरोपित बता कर मां से ठगे 40 हजार, AI का इस्तेमाल कर सुनाई आवाज

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS