Follow us

लोकसभा चुनाव 2024: रायबरेली के रण में उतरीं प्रियंका, भाई राहुल के लिए प्रचार

priynka gandhi

रायबरेली।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार से भाई राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।  प्रियंका ने यहां बछरावां के फुलवासा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा,  पीएम मोदी ने जनता की जरूरतें पूरी करने और उनकी मदद करने की बजाय पांच किलो राशन का बोरा थमा कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है। पांच किलो राशन से क्या होने वाला है? मोदी सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है।अपने संबोधन में प्रियंका ने रायबरेली से अपने परिवार के जुड़ाव पर भी नजर डाली।

उन्होंने कहा कि 103 साल पहले किसान आंदोलन के दौरान नेहरू जी ने यहीं गिरफ्तारी दी थी। इसके बाद उनकी दादी और मां भी हमेशा यहां की जनता से जुड़ी रहीं। रायबरेली की जनता ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया है। अब राहुल बारी है।भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग बेरोजगारी और महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते हैं। कांग्रेस आई तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा और ग्रेजुएट को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-राहुल ने रायबरेली ने भरा पर्चा, साथ में मौजूद रहीं सोनिया औऱ प्रियंका गांधी

इसे भी पढ़ें-ईद की मुबारकबाद देने टीले वाली मस्जिद पहुंचे अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और मायावती ने भी दी बधाई

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS