Follow us

पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, धमकी देकर वसूले छह करोड़, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

rap

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में दुष्कर्म का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वहीं आरोपियों ने पीड़िता को उसका वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है। इससे परेशान पूर्व विधायक की बेटी ने छह लोगों के खिलाफ मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है। पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली का केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उससे अब तक छह करोड़ रुपये वसूल चुके हैं।

पीड़िता ने आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी आरोपी बनाया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता अमरोहा जनपद की एक विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। पीड़िता की शादी कानपुर निवासी एक कारोबारी के साथ हुई थी। वह चार अप्रैल 2019 को पिता के बीमार होने पर अपने मायके मुरादाबाद आई थी। यही पर उसकी जान पहचान आरोपी आसिफ उर्फ शिबली अली से हुई थी। धीरे-धीरे उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि एक दिन आरोपी के भाई विक्की चौधरी और भाभी ने पीड़िता को आरोपी के साथ कमरे में बंद कर दिया था, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो भी उन लोगों बना लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे बीते पांच साल से ब्लैकमेल कर रहा है।

अब तक वह उससे लगभग छह करोड़ रुपये वसूल चुका है। करीब एक साल पहले पीड़िता के पिता एवं पूर्व विधायक का निधन हो चुका है। आरोपी अभी भी उससे पैसे मांग रहा है लेकिन अब उसने रकम देने में असमर्थता जताई जिस पर वह उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। इससे परेशान होकर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। मामले के बारे में बात करते हुए सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें-बेटे को हत्या और दुष्कर्म में आरोपित बता कर मां से ठगे 40 हजार, AI का इस्तेमाल कर सुनाई आवाज

इसे भी पढ़ें-किशोरी से दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक दोषी करार, कोर्ट से सुनाई 25 साल की कैद

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS