दुनिया में बहुत से लोग हैं जिन्हें पहाड़ों पर चढ़ना बेहद पसंद होता है। वे जब तब पर्वतारोहण के लिए निकल जाते हैं लेकिन कई बार हादसे भी बड़े-बड़े हो जाते हैं, जिनमें लोगों की जान पर बन आती है। हाल ही में ऐसा ही एक चीन में भी सैकड़ों पर्वतारोहियों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वो 3700 फीट की ऊंचाई पर करीब 1 घंटे तक लटके रहे, लेकिन उन्हें कोई बचाने नहीं आया। इसके बाद जो हुआ वह बेहद हैरान करने वाला है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के ज़ेजियांग प्रांत में कुछ लोग यैनडैंग पहाड़ी पर चढ़ रहे थे तभी अचानक से ऊपर जाने वाली टूरिस्टों की लाइन रुक गई। इस घटना को चीन के सोशल मीडिया पर एक शख्स ने शेयर किया। उसने बताया कि वो लोग 1 घंटे से वहां पर फंसे हुए हैं, कोई भी अपनी जगह से नहीं हिल रहा है। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि वो कितनी ऊपर था, पर पहाड़ 3700 फीट ऊंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में यैनडैंग माउंटेन रॉक क्लाइबिंग अट्रैक्शन के मैनेजमेंट ने कहा कि लोग ज्यादा थे, यही कारण था कि उन्हें बचाने में समय लगा।
दरअसल चीन में 1 मई से 5 मई के बीच मे-डे मनाया जाता है, जो छुट्टी का वक्त होता है। ऐसे में यहां टूरिस्टों की संख्या ज्यादा थी, चोटी पर इतने टूरिस्ट थे, कि ऊपर सब फिट नहीं हो सकते थे, ऊपर जाने वाले नीचे नहीं आ पा रहे थे और नीचे वाले ऊपर नहीं जा पा रहे थे। इसको ठीक करने के लिए ऊपर जाने से लोगों को रोका गया, फिर ऊपर वाले नीचे उतरे तब जाकर भीड़ छंट पाई और लटके लोगों को पहाड़ी पर चढ़ाया गया।
इसे भी पढ़ें-अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गोली मरकर हत्या, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का था मास्टरमाइंड
इसे भी पढ़ें-हमास-इजराइल युद्ध के बीच गर्मी ने बढ़ाई गाजा के लोगों की मुश्किल
