कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कई बड़े नेताओं ने संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया। यहां चौथे चरण में यानी 13 मई को वोटिंग होनी। चुनावी रैली के शामिल होने के लिए कन्नौज पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने किया। बता दें कि कन्नौज से खुद अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
यहां जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अडानी-अंबानी पर घेरा, तो अब मोदी जी का मुंह खुल गया, यह लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली, सड़क नहीं बना सकते हैं। पीएम मोदी कहते थे गांव में कब्रिस्तान है, श्मशान भी होना चाहिए। कोरोना काल में उन्होंने गांव के गांव श्मशान बना दिए। कांग्रेस नेता ने कहा, अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, सतेंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो, हम डरने वाले नहीं हैं।
BJP जीती तो खत्म हो जायेगा चुनाव, संविधान और आरक्षण
इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को कन्नौज से बहुत बड़ी जीत मिलने वाली है। उन्होंने कहा अगर भाजपा जीती तो ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव होगा क्योंकि वह संविधान को खत्म कर देगी। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन कभी नफरत नहीं फैलाई, लेकिन भाजपा नफरत फ़ैलाने का काम करती है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धुलवाकर उनका अपमान किया गया है। वहीं, अब कन्नौज में अखिलेश जी मंदिर में गए, तो उसे भाजपा ने गंगा जल से धोया और सपा मुखिया का अपमान किया।
इसे भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024: रायबरेली के रण में उतरीं प्रियंका, भाई राहुल के लिए प्रचार
इसे भी पढ़ें-अमित शाह ने राहुल-अखिलेश को चेताया, कहा- ‘भ्रष्टाचार करोगे, तो जेल जाओगे‘
