Follow us

भूलकर भी चाय के साथ न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ जाएगी समस्या

Do not consume these things with tea even by mistake

ज्यादातर लोगों को चाय पीना अच्छा लगता है।  कुछ लोगों को चाय के साथ मीठा खाना पसंद होता है। चाय के साथ नमकीन, बिस्कुट और पकौड़े जैसे कई स्नैक्स का सेवन किया जाता है। इसका स्वाद बेहतर होता है, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको चाय के साथ नहीं पीना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, चाय का सेवन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं चाय के साथ कौन सा कॉम्बिनेशन सेहत के लिए ठीक नहीं होता और उससे बचना चाहिए।

पानी

चाय के साथ कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, चाय और पानी एक साथ पीने से पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। इससे अपच, एसिड रिफ्लक्स और हाइपरएसिडिटी जैसी समस्याएं काफी बढ़ सकती हैं।

बेसन

चाय के साथ बेसन के पकौड़े खाते हैं सावधान हो जाएं  क्योंकि इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। बेसन और चाय का कंबिनेशन ख़राब माना जाता है। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो चाय के साथ मिलकर पेट की सेहत पर असर डाल सकते हैं।

नमकीन

कई लोगों को चाय के साथ नमकीन लेना पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ नमकीन खाने से अपच की समस्या हो सकती है? क्योंकि चाय में टैनिन होता है, जो नमक के साथ मिलकर इसकी पौष्टिकता खत्म कर देता है और हानिकारक हो जाता है।

नींबू

नींबू और चाय का कॉम्बिनेशन भी नुकसानदायक हो सकता है।  चाय और नींबू एक साथ न पियें क्योंकि नींबू की अम्लता पेट में एसिड पैदा कर सकती है, जिससे सूजन और सीने में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

अंडा

अगर आप अंडे खाते हैं तो उसके साथ कभी भीचाय न पियें। जो भी व्यक्ति नाश्ते में चाय, ऑमलेट या सैंडविच खाता है उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उबले अंडे और चाय का एक साथ सेवन करने से पाचन पर असर पड़ सकता है। जितना हो सके इससे बचें।

इसे भी पढ़ें-लिविंग रूम को खास बनाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

इसे भी पढ़ें-Weight Loss Tips: वजन घटा रहे हैं, तो भूल कर भी न करें इन चार चीजों का सेवन

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS