रायबरेली/अमेठी। रायबरेली और अमेठी सीटों पर नतीजे चाहे जो भी हों, लेकिन इस चुनाव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे की भाजपा में स्थिति जरूर मजबूत कर दी है। अमित शाह की मौजूदगी में उनके बीजेपी में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के मंच अपने बागी विधायक मनोज को धोखेबाज बताया।
दरअसल, मनोज पाण्डेय ऊंचाहार से सपा के टिकट पर जीतकर आए विधानसभा पहुंचे थे। फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में उन्होंने सपा से बगावत कर बीजेपी उम्मीदवार में समर्थन में वोटिंग की थी, तभी से उनके और इंडिया गठबंधन के रास्ते अलग हो गये थे।
गौरतलब है कि ऊंचाहार विधानसभा अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों में बटा हुआ है। यही वजह है कि भाजपा ने तीसरी बार मनोज पाण्डेय को अपनी पार्टी में मिला लिया। दरअसल पाण्डेय इस इलाके में ब्राह्मण समुदाय का चेहरा हैं। एक बार रायबरेली आ चुके शाह, मनोज को शामिल करने दूसरी बार खासतौर से शुक्रवार को रायबरेली पहुंचे थे।
भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि मनोज पांडे के प्रभाव क्षेत्र का उन्हें भरपूर लाभ भी मिलेगा।उधर ऊंचाहार जिले के दौलतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज पांडे ने कहा कि भगवान राम और सनातन को नहीं छोड़ेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें राजनीति या फिर विधायकी ही क्यों न छोड़नी पड़े।
इसे भी पढ़ें-भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं स्वाति मालीवाल, आप नेता आतिशी ने की निष्पक्ष जांच की मांग
इसे भी पढ़ें-भाजपा के लिए चुनौती बने युवा उम्मीदवार, दे रहे कड़ी टक्कर
