लखनऊ। पांचवें चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति और यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत 144 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
ईवीएम की बैटरी डिस्चार्ज होने से रुका मतदान
किशनपुर कस्बे के फतेहपुर खंड 8 व 7 में ईवीएम की बैटरी डिस्चार्ज होने से मतदान 20 मिनट तक प्रभावित रहा।
11 बजे तक 28.54 फीसदी मतदान
- फतेहपुर लोकसभा में सुबह 11 बजे तक 28.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
- बांदा में 11 बजे तक 29.25 प्रतिशत मतदान हुआ
- कौशांबी सीट पर 11 बजे तक 26.12% मतदान हुआ।
- गोंडा सीट पर 26.68 प्रतिशत वोटिंग हुई
- पुरुष 28.32
- महिला 28.89
- ट्रांसजेंडर 14.29
गोंडा ने सुबह 11 बजे तक 26.68 और कैसरगंज में 27.92 फीसदी वोट पड़े। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 28.10 फीसदी मतदान हुआ। अयोध्या में फैजाबाद लोकसभा सभा निर्वाचन क्षेत्र में 11 बजे तक 29% वोट पड़े।
मोहनलालगंज ईवीएम में गड़बड़ी
मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के आलमबाग बरिगंवा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 148 पर ईवीएम में खराबी आ गई, जिससे मतदान प्रभावित हो रहा है। यहां 1034 मतदाता हैं। वोटरों ने इसकी शिकायत सांसद कौशल किशोर से की।
सपा प्रत्याशी ने सिराथू एसडीएम से की शिकायत
कौशांबी में सपा प्रत्याशी ने सिराथू एसडीएम से की शिकायत। यहां पर्ची पर विनोद सोनकर की फोटो छपी होने के कारण शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ये मामला सिराथू विधानसभा के एसएवी इंटर कॉलेज के पास का है।
उत्तर प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.76 फीसदी मतदान हुआ
- अमेठी सीट पर 27.20% मतदान हुआ।
- कैसरगंज सीट पर 27.92% वोटिंग हुई।
- कौशंबी सीट पर 26.12% मतदान हुआ।
- गोंडा सीट पर वोट प्रतिशत 26.68% रहा।
- जालौन सीट पर 26.97% वोटिंग हुई।
- झांसी सीट पर 29.82% मतदान हुआ।
- फ़तेहपुर सीट पर 28.54% मतदान हुआ।
- फैजाबाद लोकसभा सीट पर 29.05% मतदान हुआ।
- बांदा सीट पर 29.25% मतदान हुआ।
- बाराबंकी सीट पर 30.60 फीसदी मतदान हुआ।
- मोहनलालगंज सीट पर 28.52% मतदान हुआ।
- रायबरेली सीट पर 28.10% मतदान हुआ।
- लखनऊ सीट पर 22.11% मतदान हुआ।
- हमीरपुर सीट पर 28.24% मतदान हुआ।
इसे भी पढ़ें-BSP सुप्रीमो मायावती ने डाला वोट, जनता से की मतदान करने की अपील
इसे भी पढ़ें-आज थम जायेगा पांचवें चरण का चुनाव प्रचार, इन सीटों पर 20 मई को डाले जाएंगे वोट
