Follow us

लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी को झटका, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया समन

Rahul Gandhi

रांची। लोकसभा चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को मंगलवार को रांची की एमपीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 11 जून को होगी। दरअसल, बीजेपी नेता नवीन झा ने रांची की एक अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मामले की गवाही और ट्रायल के बाद राहुल गांधी को पहले भी समन जारी किया जा चुका है। वहीं, राहुल गांधी ने निचली अदालत के समन को झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि 2018 के कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी। यह जानकारी आवेदक नवीन झा के वकील विनोद साहू ने दी।

इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ दोबारा समन जारी किया। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने पार्टी अधिवेशन में कहा था कि कोई भी हत्यारा राष्ट्रीय नेता नहीं बन सकता। कांग्रेस किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते। ऐसा सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है। राहुल गांधी की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए उनके खिलाफ बीजेपी नेता नवीन झा की ओर से रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी गयी है। इससे पहले नवीन झा ने कानूनी नोटिस जारी कर राहुल गांधी से अमित शाह के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा था। जब उन्हें माफी नहीं मिली तो उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी पहुंचे रायबरेली, बजरंग बली के दर्शन के बाद किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

इसे भी पढ़ें-इस ख़ास वजह से रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी, कहा- ‘जल्द करेंगे शादी’

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS