हम दिन भर में जो कुछ भी करते हैं, उससे कैलोरी बर्न होती है। हम जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतनी अधिक कैलोरी बर्न होगी। जब कैलोरी बर्न नहीं होती तो वह वसा में तब्दील हो जाती है जिसके परिणामस्वरूप तेजी से वजन बढ़ता है। ऐसे में आपको हर दिन एक निश्चित मात्रा में ही कैलोरी बर्न करनी चाहिए। अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए कैलोरी अलग-अलग निर्धारित की गई थी। यहां जानें कि किसे कितनी कैलोरी की जरूरत है और मोटापा बढ़ने से रोकने के लिए रोजाना कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए…
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वजन कम करने या मोटापा कम करने के लिए आपको कैलोरी बर्न करने की जरूरत पड़ती है। सोते, जागते और सांस लेते समय भी कैलोरी बर्न होती है। सही तरह से कैलोरी बर्न होने से मेटाबोलिज्म बेहतर बना रहता है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। कैलोरी बर्न करने के कई तरीके होते हैं। इसमें सबसे बेहतर BMR फॉर्मूला माना जाता है। इससे पता चलता है कि पुरुष या महिला को एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करने चाहिए।
कैलोरी बर्निंग क्या है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वजन कम करने या मोटापा कम करने के लिए आपको कैलोरी बर्न करने की जरूरत होती है। सोते, जागते और सांस लेते और हर काम करते समय शरीर कैलोरी बर्न होती है।
औसत पुरुष को दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए
उम्र कैलोरी
20 2020
30 1964
40 1907
60 1793
70 1737
औसत महिला को दिन में कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए
उम्र कैलोरी
20 1559
30 1516
40 1473
50 1429
60 1386
70 1343
ऐसे करें अधिक कैलोरी बर्न
औसत पुरुष जिसकी लंबाई 5 फुट 9 इंच और वजन 90 किलो के हिसाब से चार्ट एक दिया गया है। वहीं महिला की लंबाई पांच 5 फुट 3.5 इंच और वजन 77 किलो है। यह एक सामान्य कैलोरी चार्ट है लेकिन यदि आप ज्यादा खाना खाते हैं तो आपको कैलोरी भी अधिक बर्न करने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। वहीं अगर इससे कम कैलोरी खर्च करते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाएगा और शरीर को कई तरह की समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें-इन लक्षणों को न करें इग्नोर, हो सकते हैं डिप्रेशन के संकेत
इसे भी पढ़ें-हेल्थ टिप्स: इन लक्षणों को न करें नजरंदाज, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में
