आगरा। आगरा-कानपुर हाईवे पर झरना नाले के पास सोमवार रात एक राहगीर की मौत के बाद वाहन उसके शव को रौंदते हुए गुजरते रहे। देर रात किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक कई वाहन शव को रौंद चुके थे, जिससे शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस फ़िलहाल शव की शिनाख्त करने में जुटी है।
अभी नहीं हो पाई शिनाख्त
जानकारी के मुताबिक आगरा-कानपुर हाईवे पर झरना नाले के पास 40 वर्षीय पैदल यात्री की मौत हो गई। इसके बाद सड़क पर गुजर रहे तमाम वाहन उसके शव को रौंदते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच एक कार चालक ने घटना की सूचना ट्रांस यमुना थाने में दी। खबर मिलने के बाद रात 11.15 बजे ट्रांस यमुना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
काफी तलाश के बाद युवक का बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव हाईवे पर मिला। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि उसके कपड़े पूरी तरह से फट चुके हैं और उसके पास पहचान योग्य कुछ भी नहीं मिला है।
कैमरा न होने से सटीक जानकारी मिलने में आ रही मुश्किल
हाईवे पर आसपास कहीं कोई कैमरा भी नहीं लगा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि कथित तौर पर पैदल यात्री को किसी वाहन ने टक्कर मारी होगी। इसके बाद अन्य वाहन उसे रौंदते रहे। यमुना ट्रांस के थाना प्रभारी ने बताया, सोमवार शाम हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उधर से गुजरे वाहन उसे रौदंते रहे। घटना कब और कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही मृतक की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। दुर्घटनास्थल के आसपास कोई घनी आबादी वाला इलाका नहीं है। ऐसे में घटना की सटीक जानकारी मिलने में मुश्किल हो रही है।
इसे भी पढ़ें-खेत में दंपति का शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें-पिता ने की बेटे की निर्मम हत्या, खेत में जलाया शव, तालाब में फेंकी हड्डियां
