Follow us

लोकसभा चुनाव 2024: 2019 में BJP को इन सीटों पर मिली थी कड़ी टक्कर, क्या इस बार पलटेगा पासा

Lok Sabha Elections 2024

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की चुनावी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। 4 जून को पता चलेगा कि जनता ने देश की बागडोर किसके हाथों में सौपी है, लेकिन 2019 के आंकड़ों पर नजर डालें तो यूपी में 31 ऐसी लोकसभा सीटें थीं जहां एनडीए और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर हुई थी जबकि कई जगहों पर जीत-हार का अंतर एक लाख वोटों से भी कम था। अगर इस बार हालात बदले तो बीजेपी के लिए राह आसान नहीं होगी।

2014 में मोदी लहर के दौरान बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने उत्तर प्रदेश में 73 सीटें जीतीं, जिससे बीजेपी केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही, लेकिन 2019 में बीजेपी को एसपी-बीएसपी गठबंधन से 11 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 में बीजेपी ने 62, बीएसपी ने 10, एसपी ने 5 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी. हालांकि, उपचुनाव में बीजेपी ने आजमगढ़ और रामपुर में जीत हासिल की।

31 सीटों पर कांटे की टक्कर

वहीं प्रदेश की 31 सीटों पर कड़ा मुकाबला था। यहां जीत का अंतर एक लाख वोटों से भी कम रहा,जो लोकसभा चुनावों में बहुत ज्यादा नहीं माना जाता। 31 में से बीजेपी ने 22 सीटें जीतीं थी जबकि बसपा ने छह सीटें, सपा ने दो सीटें और अपना दल एस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। दो सीटों पर पांच हजार से कम, दो पर दस हजार से कम, 5 पर 10 से 20 हजार के बीच, 7 सीटों पर 20 से 50 हजार के बीच और 15 सीटों पर हार-जीत का अंतर 50 हजार से 1 लाख तक था।

इन सीटों पर था 10 हजार से भी कम का अंतर

सबसे कम अंतर वाली सीट मछली शहर थी, जहां बीजेपी ने महज 181 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं मेरठ में भी बीजेपी के जीत का अंतर 5,000 से कम था। श्रावस्ती सीट बसपा के खाते में गई और मुजफ्फरनगर सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था। यहां भी जीत-हार का अंतर 10 हजार के मार्जिन पर था।

10 से 20 हजार के अंतर वाली सीट

कन्नौज – 12,353 वोट (भाजपा)
चंदौली – 13,959 वोट (भाजपा)
सुल्तानपुर – 14,526 वोट (भाजपा)
बलिया – 15,519 वोट (भाजपा)
बदायूं – 18,454 वोट (भाजपा
20 से 50 हजार वाली सीट (भाजपा)

7 सीटों पर 20 से 50 हजार का अंतर

सहारनपुर सीट -22,417
बागपत – 23,502
फिरोजाबाद – 28,781
बस्ती – 30,354
संत कबीर नगर सीट – 35,749
कौशांबी – 38,722
भदोही – 43,615

15 पर 50 से 1 लाख का मार्जिन

अमेठी – 55,120 (भाजपा)
बांदा – 58,938 (भाजपा)
राबर्ट्सगंज – 54,336 (अपना दल एस)
बिजनौर – 69,941 (बसपा)
मुरादाबाद – 97,878 (सपा)
अमरोहा – 63,248 (बसपा)
इटावा – 64,437 (भाजपा)
फैजाबाद – 65,477 (भाजपा)
अंबेडकरनगर – 95,887 (बसपा)
जौनपुर – 80,936 (बसपा)
मोहनलालगंज – 90,229 (भाजपा)
कैराना – 92,160 (भाजपा)
मैनपुरी – 94,389 (सपा)
सीतापुर – 1,00,833 (भाजपा)
मिश्रिख – 1,00,672 (भाजपा)

इसे भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी को झटका, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया समन

इसे भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें चरण की वोटिंग खत्म, अब जीत का गुणा-भाग करने में जुटे प्रत्याशी

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS