Follow us

अद्भुत क्षमता के धनी होते हैं 9 मूलांक वाले लोग, जानें क्या-क्या होती हैं खासियतें

number 9

अंक ज्योतिष शास्त्र हर मूलांक के बारे में कुछ न कुछ खास बात बताई गई है। इनमें मूलांक 9 वाले लोग खास माने जाते हैं। प्रत्येक माह की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक वाले लोग दूसरों को प्रेरित करते हैं, उत्साही और साहसी होते हैं। अंक ज्योतिष मूलांक 9 वाले लोगों के बारे में बहुत कुछ कहता है। आइये जानते हैं।

धन कमाने की अद्भुत क्षमता

9 मूलांक वालों का स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल उत्साह और ऊर्जा का कारक है। इस अंक वाले लोग स्वभाव से बहुत उत्साही होते हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने की क्षमता रखते हैं। यह लोग अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। अपनी इसी आदत की वजह से यह लोग बड़े व्यापारी बनते हैं। इस मूलांक के लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। यह लोग धैर्यवान, मेहनती और व्यावहारिक होते हैं। यह लोग पैसा कमाने के साथ-साथ उसे बचाने भी माहिर होते हैं। यह लोग जिस भी बिजनेस में होते हैं, उसमें सफल होते हैं। ये रणनीति बनाकर पैसा कमाते हैं।
मूलांक 9 वाले लोग बहुत कलात्मक होते हैं। शिक्षा की बात करें तो इन लोगों में शिक्षा के प्रति जुनून होता है। इनमें किसी भी विषय को समझने की अद्भुत क्षमता होती है।इसी कारण ये लोग सुशिक्षित होते हैं। कला एवं विज्ञान में इनकी विशेष रूचि होती है।

गुस्से की वजह से उठाते हैं नुकसान

मूलांक 9 वाले स्वभाव से बहुत क्रोधी होते हैं। रिश्ते में गुस्से और घमंड का नतीजा भी इन्हें भुगतना पड़ता है। इसी स्वभाव के कारण इनका प्रेम संबंध अधिक समय तक नहीं टिक पाता है। ये लोग सुंदर और आज्ञाकारी साथी चाहते हैं, लेकिन उनके व्यवहार के कारण इन्हें वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाई-बहनों से भी इनका झगड़ा होता रहता है।

इसे भी पढ़ें-राहु-केतु से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं शनि देव, नाराज हो जाएं तो कर देते हैं बर्बाद

इसे भी पढ़ें-चैत्र नवरात्रि 2024: घोड़े पर सवार होकर आ रही हैं मातारानी, देश दुनिया के लिए है शुभ संकेत

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS