Follow us

यूपी में 48 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

Mercury crosses 48 in UP

लखनऊ। नौतपा के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला झांसी रहा। इस जिले में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस साल 132 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। वहीं, आगरा में गर्मी ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। सोमवार को यहां का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिकॉर्ड के मुताबिक यह राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले 27 मई 1998 को आगरा में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

मथुरा वृन्दावन और एटा 47 डिग्री के साथ तीसरे स्थान पर रहे। एटा में गर्मी से एक पीआरडी जवान के बेहोश होने की भी खबर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब जाकर उसकी हालत में सुधार हुआ। कासगंज में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस, फिरोजाबाद में 45 डिग्री सेल्सियस और मैनपुरी में 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बुदलखंड में लू से 6 लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में तीन लोग चित्रकूट के, दो लोग महोबा के और एक-एक व्यक्ति हमीरपुर और औरैया के थे।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

कई शहरों में रात का भी न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर हो गया है। हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, बहराइच, प्रयागराज और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30.4 से 31.8 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 29 मई तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। तापमान में बदलाव 30 मई से शुरू होगा।

सबसे गर्म शहर

शहर                     तापमान
कानपुर                   47.6
वाराणसी                 43.2
मेरठ                       43.7
बरेली                      43.8
फुरसतगंज               44.4
हरदोई                    44.5
प्रयागराज                44.6
अलीगढ़                  44.8
इटावा                      45

इन शहरों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, ओटावा, उरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी की आशंका है।

इसे भी पढ़ें-Weather Report: गर्मी के कहर ने रुलाया, 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

इसे भी पढ़ें-यूपी पहुंची दिल्ली की लड़ाई, सीएम योगी के इस बयान से गरमाया सियासी पारा

nyaay24news
Author: nyaay24news

disclaimer

– न्याय 24 न्यूज़ तक अपनी बात, खबर, सूचनाएं, किसी खबर पर अपना पक्ष, लीगल नोटिस इस मेल के जरिए पहुंचाएं। nyaaynews24@gmail.com

– न्याय 24 न्यूज़ पिछले 2 साल से भरोसे का नाम है। अगर खबर भेजने वाले अपने नाम पहचान को गोपनीय रखने का अनुरोध करते हैं तो उनकी निजता की रक्षा हर हाल में की जाती है और उनके भरोसे को कायम रखा जाता है।

– न्याय 24 न्यूज़ की तरफ से किसी जिले में किसी भी व्यक्ति को नियुक्त नहीं किया गया है। कुछ एक जगहों पर अपवाद को छोड़कर, इसलिए अगर कोई खुद को न्याय 24 से जुड़ा हुआ बताता है तो उसके दावे को संदिग्ध मानें और पुष्टि के लिए न्याय 24 को मेल भेजकर पूछ लें।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS