अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक एसएसएफ ( SSF ) जवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह 5:25 बजे की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, राममंदिर परिसर में गोलियों की आवाज सुनी गई. जैसे ही सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे, घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया है। जवान की पहचान 25 वर्षीय शत्रुघ्न विश्वकर्मा के रूप में की गई. समाचार प्रकाशित होने तक घटना के कारण का खुलासा नहीं हो सका था. घटना की जानकारी होते ही राम जन्मभूमि परिसर में भगदड़ मच गया. वही यह पूरी घटना राम जन्मभूमि थाना अंतर्गत राम जन्मभूमि परिसर की बताई जा रही है।
